बुला रही राधा गुजरिया तू झूलन आजा सांवरिया

 बुला रही राधा गुजरिया तू झूलन आजा सांवरिया


बुला रही राधा गुजरिया तू झूलन आजा सांवरिया  || धृ ||

श्याम बिन सावन ना भावे,
तू आजा क्यों अब तड़पावे,
बुला रही राधा लिख चिठियां, तू झूलन आजा सांवरिया  || 1 ||
सुहानी सावन रुत आई,
कैसी चल चल रही पुरवाई,
गगन में छा गई बदरिया, तू झूलन आजा सांवरिया  || 2 ||
बोल रही कोयल दादुर मोर,
रुनझुन नाचत मन का मोर,
बजा दे प्यारी बांसुरिया, तू भूलन आजा सांवरिया || 3 ||
करूण तेरे सुन ले ओ बनवारी,
अरज करे तुमसे ब्रज नारी,
शरण में लेलो सांवरिया, तू झूलन आजा सांवरिया || 4 ||
कदम पर हमला डलवाई,
झूलन सब बिरज नारी आई,
कै झोटा दे जा सांवरिया, झूलन आजा सांवरिया  ||  ||


No comments

Powered by Blogger.